शाम को ध्यान रखें इन बातों को, घर में बढ़ेगी सुख-समृद्धि

शाम को ध्यान रखें इन बातों को, घर में बढ़ेगी सुख-समृद्धि

शाम को ध्यान रखें इन बातों को, घर में बढ़ेगी सुख-समृद्धि

astrologer,Free Astrology Tips Jan 10, 2020 No Comments

हिन्दू धर्म और ज्योतिष शास्त्रों में शाम का विशेष महत्व माना गया है।  शाम के समय सभी पूजा करते है लेकिन  कई बार लोग ऐसे काम कर लेते है जिसके कारण महा लक्ष्मी नाराज हो जाती है और वो घर त्याग  देती है।  लेकिन अगर पूजा पाठ और  कई अन्य काम विधि विधान से किये जाये तो माँ लक्ष्मी की कृपा होती है।  और घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है।  आईये जानते है  शाम के समय क्या काम करना चाहिए और क्या नहीं।

रोज शाम को तुलसी के पास दीपक प्रज्वलित करे। लेकिन शाम के समय ना ही तुलसी  को जल अर्पित करे और ना ही तुलसी के पते तोड़े।  और ना ही तुलसी को छूना चाहिए।

शाम के समय कभी भी झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने पर घर से सकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलती है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।  इसलिए शाम से पहले घर की सफाई।

कलह और झगडे के कारण में घर दरिद्रता आती है।  इसलिए ध्यान रहे घर में कलह नहीं करे। और खास कर के संध्या के समय लड़ाई झगड़े नहीं करे।

शायद आपने सुना होगा की संध्या समय सोना नहीं चाहिए। शाम के समय  सोने से लोग मोटापा और कई अन्य बीमारी से ग्रस्त हो जाते है।  इसलिए स्वस्थ लोगो को संध्या के समय सोना नहीं चाहिए।